लखनऊ। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने सोमवार को डीआरएम सुनील कुमार वर्मा से मुलाकात की। यूनियन महामंत्री बीसी शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। आवास, पेयजल, सड़क, आवारा पशुओं की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस पर डीआरएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री अवधेश दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष निगम एवं नवनिर्वाचित राधिका राठौर आदि का पदाधिकारी के रूप में स्वागत किया गया। डीआरएम ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।