ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ग्रामीण पोषण जागरूकता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने चक्करपुरवा, प्रबंध नगर और मुबारकपुर गांव में ग्रामीणों को संतुलित आहार का महत्व समझाया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए महंगे नहीं, बल्कि स्थानीय खाद्य पदार्थ लाभकारी होते हैं। बच्चों, किशोरियों, गर्भवती और धात्री महिलाओं (स्तनपान कराने वाली माताएं) के पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई। निर्देशन गृह विज्ञान विभाग की डीन तत्हीर फात्मा ने किया। समन्वय में डॉ. कीर्तिमा सचान, डॉ. कल्पना देवी व डॉ. अंजलि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।