फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाराणा प्रताप की जयंती पर दिया एकजुटता का संदेश

विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर दिया एकजुटता का संदेश
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के उत्तर धौना स्थित लोक बंधु राज नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज में रविवार को क्षत्रिय चेतना परिषद द्वारा महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। समारोह में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विशेष बल दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने समाज को राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि आपसी एकता और शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गहलोत ने की। समारोह में कॉलेज प्रबंधक शिव कुमार सिंह, परिषद के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षाविद और समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें