फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
सिंधी यूथ क्लब सोसाइटी की ओर से आम सभा मानव सेवा का आयोजन क्लब
विज्ञापन
लखनऊ। सिंधी यूथ क्लब सोसाइटी की ओर से बृहस्पतिवार को मासिक आम सभा एवं मानव सेवा का आयोजन हुआ। इसमें सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना और जनसेवा से सकारात्मक परिवर्तन लाना ही सच्ची पूजा है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। वहीं, चंदर नगर सरकारी अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्ति नेहा ने सर्वाइकल कैंसर के निशुल्क टीकाकरण की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी एवं ‘मंगलमान अभियान’ से जुड़े डॉ. राम कुमार तिवारी ने लखनऊ में आयोजित होने वाले बड़े मंगल के भंडारों के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ एवं वॉटर कूलर स्थापित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के निवर्तमान उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, संस्था के अध्यक्ष दर्पण लखमानी, संरक्षक अनिल चंदानी, मार्गदर्शक तरुण संगवानी, महामंत्री अमर आठवानी, कोषाध्यक्ष ऋषि राज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें