साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को छात्रों ने साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा को कुलसचिव रीना सिंह ने रवाना किया। यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से आईईटी पहुंची। वहां से वापस विश्वविद्यालय आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान छात्रों ने पर्यावरण के लिए जागरूक किया। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के गोद लिए गए गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरब गांव में कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की पत्नी सरोज पांडेय के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही बच्चों में चॉकलेट और फल वितरण किया गया।
साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश