फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवा उत्सव में कला के जरिये देंगे नशामुक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवाओं में नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को गोमतीनगर के एक महाविद्यालय में जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत होने वाले उत्सव में युवा नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और चित्रकला के जरिये नशामुक्ति का संदेश देंगे। लोकनृत्य और लोकगीत में भी प्रतिभा दिखाएंगे। जिला युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि चित्रकला के लिए अब तक 80 युवाओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि लोकनृत्य और लोकगीत में पांच से सात टीमें हिस्सा लेंगी। नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन में भी प्रविष्टियां मिली हैं। इच्छुक युवा मौके पर पहुंचकर भी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें