लखनऊ। ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में यज्ञसेनी वैश्य (हलवाई) सभा की ओर से बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। समाज के वरिष्ठ व्यक्ति राम कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता और महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया। समाज के युवक-युवतियों ने वैवाहिक परिचय दिया। संस्था के पदाधिकारी हरी श्याम गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, सोहन लाल, प्रवीण कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह