लखनऊ। सीएमएस गोमतीनगर एक्सटेंशन कैंपस में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन में मिलने वाले पुरस्कार प्रेरणादायी होते हैं। स्कूल की प्रबंध निदेशक गीता गांधी किंगडन ने बताया कि क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों में सीएमएस के 49 छात्रों का चयन हुआ है। 10वीं की परीक्षा में 96 फीसदी अंक पाने वाली सौम्या सोधी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एडवांस प्लेसमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण अरुंधति सिंह डागुर और सोहम अग्रवाल को 10-10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।