डीह (रायबरेली)। सलोन क्षेत्र के बीएसएम पब्लिक स्कूल गढ़ी चौराहा सूची में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। परीक्षा प्रभारी सूरज यादव ने बताया कि परीक्षा में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिले स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। टॉप टेन में आयुषी शर्मा, दिव्य प्रताप सिंह, प्रसन्न सिंह, दिव्य प्रताप, अंशी साहू, जय त्रिपाठी, अश्वनी यादव, अंशिका, यश प्रताप सिंह आदि को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।