संस्कारशालाओं के मेधावी बच्चे पुरस्कृत
लखनऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सप्त ऋषियों के नाम पर लखनऊ में संचालित बाल संस्कारशालाओं के बच्चों का वार्षिक परीक्षा के आधार पर पुरस्कार वितरण किया गया। रविवार को प्रीतिनगर में स्थित वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में आयोजित समारोह में प्रथम पुरस्कार वशिष्ठ संस्कारशाला के मृत्युंजय मणि मिश्रा को, द्वितीय विश्वामित्र संस्कारशाला के वंश और तृतीय पुरस्कार अनन्या व माही को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के केबी सिंह, निष्ठा रस्तोगी व इंद्रेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।