रायबरेली। सरस्वती बाल मंदिर इंटर काॅलेज लखनापुर में सोमवार को हुई समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। मेधावियों में अंकिता, दीपिका सोनी, हर्षित सिंह, अंशिका, मधुरिमा तिवारी, कृतिका चौधरी, राधिका, सोनाली, मोनू आदि शामिल रहे।
अभिभावकों में शिवमोहन सिंह, कामता सिंह, सर्वेश कुमार, राम नारायण आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक कड़ी मेहनत करते हैं। विशिष्ट अतिथि कोतवाल हरिकेश सिंह ने कहा कि सभी बच्चे अच्छी पढ़ाई कर माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने बेहतर शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया। इस मौके पर शारदा बक्श सिंह, संजय सिंह, भालेंद्र सिंह, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।