फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेरी जिंदगी बैंड ने युवाओं में भरा उत्साह

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में शुक्रवार को ‘मेरी जिंदगी’ बैंड ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया। ‘सामूहिक वंदे मातरम्-100’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जया तिवारी ने किया। बैंड की सदस्यों ने संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश देते हुए युवाओं में जोश भरा। जया तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत देश के 100 शिक्षण संस्थानों तक पहुंचकर सामूहिक वंदेमातरम गायन करने का संकल्प लिया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. पवन अग्रवाल, शिक्षाविद प्रो. हरिशंकर मिश्र, विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें