फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 41.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, तपिश से लोग बेहाल

Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तापमान में तेजी से बढ़त होनी शुरू हो गई है। सोमवार को पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। दिन निकलते ही तेज धूप और जोरदार गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से लेकर दिन भर लोग गर्मी से बेहाल दिखे। दोपहर के वक्त शहर से गांव तक की सड़कें सूनी रही। तल्ख भरी धूप ने दोपहर में लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। यहां तक दोपहर के वक्त बाजारों में चहल-पहल गायब हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है, क्योंकि उन्हें बेतहाशा गर्मी में स्कूल आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आधा मई माह बीत चुका है और अब मौसम में और गर्माहट आने लगी है। सुबह 10 बजे से तेज धूप लोगों को परेशान करती रही। दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी। लोग गर्मी से बचने के उपाय तलाशते रहे। इस दौरान गर्मी की वजह से दिक्कत रही। लोग खासे परेशान दिखे। गर्म हवा के झोंके लगातार लोगों को परेशान करते हुए दिखे। दोपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा बांधकर अपनी मंजिल की ओर से बढ़ते देखे गए। स्कूली बच्चे रिक्शा में छाता लगाकर आते जाते दिखे। सरकारी दफ्तरों में भी गर्मी से बचने के कर्मचारी उपाय तलाशते हुए देखे गए। लोगों का कहना है कि गर्मी अभी अपने तेवर और दिखाएगी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें