लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को व्यापारियों ने भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। कानपुर में हुई संगठन की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप बंसल ने कहा कि देश के 36 राज्यों में उत्तर प्रदेश इकलौता ऐसा राज्य है, जहां के उद्यमी व व्यापारी समाज के सम्मान के लिए सरकार ने व्यापारिक कल्याण दिवस घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, प्रदेश मंत्री जसबीर दीवान, कानपुर के संरक्षक सुरेंद्र सनेजा, प्रदेश युवा मंत्री राहुल साहू, कानपुर महामंत्री अतुल द्विवेदी, लखनऊ महामंत्री अनुज गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद