फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्मृति द्वार पर शहीद की फोटो न लगाने से परिजन नाराज

Mon, 06 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। प्रयागराज के गोलीकांड बीते दिनों शहीद हुए कोरिहरा निवासी सिपाही राघवेंद्र सिंह की स्मृति में बनाए गए द्वार में उनकी फोटो नहीं लगाए जाने परिवारीजन नाराज हैं। उन्होंने रविवार को स्मृति द्वार और चौराहे पर बैनर टांगकर विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन

बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज स्थित उनके आवास में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली कांड में कोरिहरा निवासी पुलिस गनर राघवेंद्र सिंह भी शहीद हो गए। शासन की ओर से शहीद की स्मृति में उनके घर तक पक्की सड़क बनवाई गई। इसके साथ ही स्मृति द्वार बनाया गया लेकिन उसमें शहीद राघवेंद्र सिंह की फोटो नहीं लगाए जाने से परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों में नाराजगी है।
परिवारीजनों ने गांधी चौराहा, तहसील गेट और स्मृति द्वार पर बैनर लगाकर दीपावली नहीं मनाने और भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इसकी शिकायत शहीद राघवेंद्र की मां अरुणा सिंह और भाई ज्ञानेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें