फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीकेटी तहसील में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Nov 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बहादुरपुर, सुल्तानपुर और राजापुर के किसानों के निरस्त पट्टों की पत्रावलियों को गुम करने वाले अफसरों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग किसानों ने की है। किसानों ने सोमवार सुबह दीपक शुक्ला तिरंगा महाराज की अगुवाई में बीकेटी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को किसानों ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा, दिवाली के दिन भी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था, तब अफसराें ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें