फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज थाने पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य, जानी फरियादियों की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो रविवार दोपहर हजरतगंज थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने की व्यवस्था देखी। साथ ही फरियादियों की प्रतिक्रिया भी जानी। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, फरियादी रजिस्टर और दस्तावेजों के रखरखाव का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने डे अफसर के कक्ष में जाकर देखा कि फरियादियों के कितने प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, पुलिस ने कितनी फरियादों का निस्तारण किया गया और फरियादियों की प्रतिक्रिया क्या रही। उन्होंने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह से भी बातचीत की। प्रियंक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से लखनऊ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें