लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से प्लेसमेंट सेल और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय रोजगार अध्ययन पीठ के सहयोग से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। इसमें कंपनियां पांच हजार पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इन्हें लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, कानपुर, दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, अहमदाबाद में काम करने का अवसर मिलेगा। प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि 22 अप्रैल तक पंजीकरण का मौका दिया गया था। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को सीवी की हार्ड कॉपी भी साथ लानी होगा। चयनितों को 28 से 30 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।