लखनऊ। एलडीए के पारिजात सभागार में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में मोहान रोड योजना से जुड़ी अहम बैठक हुई। बैठक में योजना के शीघ्र लोकार्पण व प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर चर्चा की गई। विशेष रूप से पुनर्ग्रहण की प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द निपटाने पर जोर दिया गया। वीसी एलडीए प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।