फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल टाउनशिप की समस्याओं पर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (एसजीसी आरडब्ल्यूए) की प्रबंधन समिति ने सोमवार को अंसल टाउनशिप की समस्याओं पर बैठक की। बैठक में मंडलायुक्त लखनऊ और मुख्यमंत्री को तत्काल कार्रवाई के लिए ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कर रहे मोहन लाल साहू ने अंसल में ग्रीन बेल्ट पर बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। निवासियों ने सार्वजनिक स्थानों पर फास्ट फूड और व्यावसायिक गतिविधियों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। रखरखाव के गिरते स्तर, क्षतिग्रस्त सड़कों, खराब बागवानी और सीवर समस्याओं को भी उठाया गया। इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें