माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेशव्यापी करो या मरो
संघर्ष अभियान के अंतर्गत आगामी 19 सितंबर को प्रस्तावित विधान भवन का
घेराव एवं सत्याग्रह कार्यक्रम के संबंध में सोमवार को राजधानी के क्वींस
इंटर कॉलेज में एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
3.30 बजे आयोजित जिला
संगठन की बैठक में प्रदर्शन में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की
रणनीति तैयार की जाएगी।