फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए हुई बैठक

Sat, 06 Jul 2024 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरक की काला बाजारी रोकने के लिए बैठक करते डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले से खाद कालाबाजारी करके नेपाल न ले जाई जा सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उर्वरक निरीक्षक इसके लिए समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण करते रहें। जिससे जिले के किसानों को उनके हिस्से का उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। शुक्रवार को यह बातें डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमा पर अवैध उर्वरक परिसंचालन के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उर्वरक की दुकानों व समितियों पर आने वाले किसानों को आधार व अपनी खतौनी लाना अनिवार्य है। उन्हें आधार व जोतबही के अनुसार ही उर्वरक वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित दर पर उर्वरक का वितरण करें। ऐसा न करने वाले उर्वरक विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान उप निदेशक कृषि सुरेंद्र चंद्र चौधरी, एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी, जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व थोक तथा फुटकर उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें