लखनऊ। डीएम विशाख जी ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभी विभागों के दफ्तरों का निरीक्षण किया और बातचीत कर प्रगति की जानकारी ली। यहां 300 लोगों की क्षमता का मीटिंग हाल बनाने के निर्देश दिए। डीएम, सीडीओ आफिस पहुंचे। यहां सीडीओ अजय जैन ने बताया कि जिले की 491 ग्राम पंचायतों में कई अहम योजनाओं का संचालन हो रहा है। डीएम ने शिकायत प्रकोष्ठ/आरटीआई कक्ष, ग्राम्य विकास, पीडी दफ्तर का दौरा किया। तीसरी मंंजिल के समाज कल्याण विभाग के दफ्तर में एक गार्ड की तैनाती हो जो बुजुर्गों को कार्यालय तक लेकर जाए।