मेरठ-दिल्ली रोड पर जिस स्थान पर यह बस अड्डा स्थित है, वह क्षेत्र घनी आबादी वाला होने के साथ ही वाणिज्यिक गतिविधियों का बड़ा केन्द्र हैं। वहीं, दिल्ली के नजदीक होने के नाते इस बस अड्डे के जरिए प्रतिदिन 1400 से अधिक बसों का संचालन होता है।
राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित मेरठ-दिल्ली रोड़ पर स्थित भैंसाली बस अड्डा और डिपो को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा । इसे अब भूडबराल और मोदीपुरम स्थित आरआरटीएस स्टेशनों के पास स्थानांतरित किया जाएगा । सरकार के इस फैसले से दिल्ली-मेरठ रोड पर लगने वाले घंटो जाम की समस्या से नागरिकों बड़ी राहत मिलेगी। इससे संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है ।
विज्ञापन
दरअसल मेरठ-दिल्ली रोड पर जिस स्थान पर यह बस अड्डा स्थित है, वह क्षेत्र घनी आबादी वाला होने के साथ ही वाणिज्यिक गतिविधियों का बड़ा केन्द्र हैं। वहीं, दिल्ली के नजदीक होने के नाते इस बस अड्डे के जरिए प्रतिदिन 1400 से अधिक बसों का संचालन होता है। इस वजह से इस इलाके में लोगों को घंटो जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। साथ ही इस इलाके में वायू प्रदूषण भी होता है। बसों के संचालन में दिक्कत आ रही थी।
इसके मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने बस अड्डे और डिपों को भैंसाली से स्थानांतरित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था । प्रस्ताव में यह भी सुझाव दिया गया था कि मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन' करके यदि बसों के परिचालन को आरआरटीएस के संचालन से जोड़ दिया जाए तो यात्रियों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराई जा सकती है। इस लिहाज से कराए गए सर्वे में शहर के बाहरी इलाके में स्थित भूडबराल और मोदीपुरम स्थित आरआरटीएस स्टेशन के पास के क्षेत्र को उपयुक्त पाया गया था। इस आधार पर भैंसाली बस अड्डे को दो हिस्सों में दोनों आरआरटीएस स्टेशनों के पास स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
प्रस्ताव के मुताबिक भैंसाली बस अड्डा व डिपो की लगभग 9.57 एकड़ जमीन के बदले भूडबराल स्थित मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन के निकट एक बस अड्डा व एक डिपो और मोदीपुरम स्टेशन के निकट 2.6 एकड़ जमीन पर एक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। पल्हेडा स्थित यूपीएसआरटीसी की क्षेत्रीय कार्याशाला के निकट तीन एकड़ जमीन पर डिपो के समान सुविधाएं विकसित करेगा। मेरठ बाईपास स्थित सरधना रोड स्थित चौराहे और बागपत रोड व बड़ौत रोहटा रोड स्थित चौराहों के निकट बस शेल्टर की सुविधा विकसित की जाएगी।