हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया मीना का जन्मदिन।
नगराम। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को मीना का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शिक्षकों ने मीना के विषय में बच्चों को विस्तार से जानकारी दिया। बेसिक विद्यालय मस्तेमऊ, मितौली आदमपुर, अनैया खरगापुर, हुसैनाबाद, बहरौली ,समेसी, मदारपुर करोरा व अन्य पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में मीना के जन्म दिवस पर बच्चों को मिठाई वितरित कर मीना के जीवन पर आधारित कहानी सुनाई गई। बेसिक विद्यालय मस्तेमऊ की प्रधानाध्यापिका रंजना बिष्ट ने बताया कि मीना एक काल्पनिक नाम है। बालिकाओं को शिक्षित बनाने में उसने बहुत संघर्ष किया।