फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 2.73 लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में एमडीए राउंड सोमवार से शुरू होगा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. गोपीलाल ने बताया कि 10 फरवरी से 15 दिन तक एमडीए राउंड गोसाईंगंज ब्लॉक की करीब 2.73 लाख जनसंख्या को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। ब्लॉक में लिम्फोडिमा के 463 मरीज हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए दो सदस्यीय 220 टीमें बनाई गईं हैं। आशा कार्यकर्ता के घर को डिपो बनाया गया है। लाला महादेवी बालिका इंटर कॉलेज, टीडीएल शारदा ग्रुप ऑफ कॉलेज, एसआरएम विवि आदी में बूथ लगेंगे। नाइट ब्लड सर्वे में सबसे अधिक मरीज गोसाईंगंज में मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें