फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई को बताया सही, ये भी मीडिया पर बरसे

Fri, 10 Jan 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई महोत्सव समापन के अगले दिन सम्मान समारोह में सांसद धर्मेंद्र यादव ने एक बार फिर मीडिया पर आरोप मढ़े।
विज्ञापन


बोले, मुजफ्फरनगर की घटना से सपा व प्रदेश सरकार दुखी है, लेकिन मीडिया को यह सोचना चाहिए कि आखिर दंगे के पीछे किसकी साजिश थी।

मीडिया सैफई महोत्सव के पीछे पड़ी है, जबकि इस महोत्सव की शुरुआत विलुप्त हो रही लोककला व संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए की गई है।

इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व दुकानदारों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और प्रतीक चिह्न भेंट किए।

साथ ही डीएम पी. गुरुप्रसाद, एसएसपी नीलाब्जा चौधरी फोटोग्राफर अर्शी को सम्मानित किया गया।

यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जितनी मदद मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों की है। उतनी कभी किसी सरकार ने नहीं की। इलेक्ट्रानिक मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सैफई महोत्सव लोक संस्कृति को बचाने का पवित्र प्रयास है।

महोत्सव कमेटी इसके लिए पिछले 15 वर्षों से लगी है। मुजफ्फरनगर के दंगों का सपा के पूरे परिवार व प्रदेश सरकार को गहरा दुख है।

कई बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें