फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मीडिया ग्रुप के मार्केटिंग मैनेजर ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के होटल इलीट में सोमवार रात एक मीडिया समूह के मार्केटिंग मैनेजर अमित शर्मा (44) का शव लटका मिला। वह चार दिन से लापता थे। मूलरूप से कानपुर के रहने वाले अमित छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर में कार्यरत थे। छह अगस्त को वह दफ्तर से मार्केटिंग का काम बताकर निकले थे। पत्नी दीप्ति ने रायपुर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। भाई ने बताया कि अमित डिप्रेशन में थे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अमित ने रविवार रात करीब नौ बजे होटल इलीट के कमरा नंबर 301 में प्रवेश किया था। सोमवार को कमरे से बाहर न निकलने पर होटल के कर्मचारियों ने खिड़की से देखा तो अमित पंखे से लटके मिले। पुलिस को कोई आत्महत्या नोट नहीं मिला। भाई विजय ने बताया कि अमित अवसाद में थे। पुलिस उनके मोबाइल और लैपटॉप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें