फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घोषित हुई एमबीबीएस और बीडीएस की ऑनलाइन कांउसलिंग डेट, 29 जुलाई को आएगी मेरिट लिस्ट

Fri, 21 Jul 2023 08:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के लिए एमबीबीएस और बीडीएस की ऑनलाइन काउंसलिंग की तारीखें घोषित हो गई हैं।
विज्ञापन
एमबीबीएस काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारणी घोषित कर दी गई है। छात्रों को पांच से आठ अगस्त के बीच दाखिला लेना होगा। इसके बाद छात्र दूसरे चरण की काउंसलिंग की बची हुई सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक किंजल सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 28 जुलाई सुबह 11 बजे तक किया जा सकेगा। 25 जुलाई से शुरू होने वाले पंजीयन के लिए उसी दिन से पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा की जा सकेगी। ऑनलाइन अभिलेखों का सत्यापन भी 25 से 28 जुलाई के बीच में ही होगा।

मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी और 31 जुलाई से तीन अगस्त के बीच चॉइस फिलिंग के लिए समय दिया जाएगा। तीन अगस्त की शाम या चार अगस्त को सीट आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी पांच से आठ अगस्त के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड करके संबंधित कालेज में दाखिला ले सकेंगे। डीजीएमई ने बताया कि पंजीकरण शुल्क के रूप में छात्रों को 2000 और धरोहर धनराशि के रूप में राजकीय कॉलेजों की सीटों के लिए 30 हजार निजी कॉलेज की सीट के लिए 200000 जमा करना होगा। इसी तरह निजी डेंटल कॉलेजों के लिए धरोहर राशि 100000 ऑनलाइन जमा करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन होगा उन्हें ही चॉइस फिलिंग के लिए योग्य माना जाएगा।
विज्ञापन


4700 हैं सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें
लखनऊ। प्रदेश में केजीएमयू, लोहिया संस्थान, राजकीय स्वशासी मेडिकल कालेजों में सरकारी क्षेत्र की 4700 और निजी क्षेत्र की 2800 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिला दिया जाएगा। इस बार निजी क्षेत्र के कॉलेजों की संख्या 30 से बढ़कर 31 हो गई हैं। सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा।

मेडिकल परीक्षा की कॉपियां बदलने के मामले में डेविड मारियो गिरफ्तार 
 आगरा युनिवर्सिटी में एमबीबीएस और बीएएमएस की परीक्षा की कापियां बदलने के मामले में ईडी ने परीक्षा से संबंधित काम करने वाली कार्यदायी संस्था डिजिटेक्स टेक्नोलॉजीज के मालिक डेविड मारियो डेनिस को गिरफ्तार किया। इस मामले में ईडी ने बीस दिन पहले आगरा, लखनऊ, कासगंज, दिल्ली समेत आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारकर अहम सुबूत जुटाए थे। इन सुबूतों की पड़ताल में डेविड मारियो की संलिप्तता सामने आने पर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें