फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महापौर ने विवेकानंदपुरी वार्ड में लगाई चौपाल, सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
चौपाल में समस्या सुनतीं महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महापौर सुषमा खर्कवाल ने बृहस्पतिवार को विवेकानंदपुरी वार्ड में जन चौपाल लगाई। महानगर कल्याण मंडप में आयोजित चौपाल में लोगों ने कहा कि कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। नालों के पत्थर भी टूटे हैं। अपार्टमेंट के सामने वाहनों की अनियमित पार्किंग से आवागमन में बाधा हो रही है। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो। उन्होंने क्षेत्र में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें