जनता दरबार में समस्याएं सुनतीं महापौर।
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को जनता दरबार में महापौर सुषमा खर्कवाल ने 200 से अधिक जन शिकायतें सुनीं। ये अतिक्रमण, सफाई, पेयजल आपूर्ति, मार्गप्रकाश, टैक्स व भवन संबंधी रहीं। महापौर ने तीन दिन में इनके निस्तारण का निर्देश दिया। मौके पर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरणजीत गांधी व पार्षद मौजूद रहे। (संवाद)