बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में आतंकी साजिश के खुलासे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल खडे़ कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। ट्विटर के जरिए मायावती ने कहा है कि यूपी पुलिस द्वारा लखनऊ में आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करने व इस मामले में दो गिरफ्तार लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है। इस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए वरना इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही है। मायावती ने कहा है कि यूपी विधानसभा आम चुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है। अगर इस कार्रवाई के पीछे सच्चाई है तो पुलिस इतने दिनों तक क्यों बेखबर रही। यह वह सवाल है जो लोग पूछ रहे हैं। अत: सरकार ऐसी कोई कार्रवाई न करे जिससे जनता में बेचैनी और बढ़े।