बसपा सुप्रीमो मायावती ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा है कि किसानों के प्रति सरकारों को अहंकारी न होकर संवेदनशील व हमदर्द होना चाहिए। किंतु दुख यह है कि तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर काफी समय से किसान आंदोलित हैं। अब ये जंतर मंतर पर किसान संसद लगाए हैं। मायावती ने कहा है कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह चालू सत्र में ही कृषि कानूनों को रद्द करे।