बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मानसून सत्र में संसद में जो कुछ हुआ वह अति दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने खुद भी सदन में ऐसे दृश्य कभी नहीं देखे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की संसद व इसके उच्च सदन राज्यसभा में गत दिनों सत्ता व विपक्ष के बीच गतिरोध में जो कुछ हुआ वह अति दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने अपने लम्बे संसदीय जीवन में बहुत बार सत्ता व विपक्ष के बीच तीखी तकरार, तनाव व तीव्र विरोध देखे हैं किन्तु संसद में अब जैसा दृश्य कभी नहीं देखा है।