फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati : विरासत टैक्स पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, कांग्रेस को उसकी दागदार विरासत से मुक्ति मुश्किल

Thu, 25 Apr 2024 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भारत में धन के वितरण की आड़ में अमेरिका की तरह निजी संपत्ति पर विरासत टैक्स की सोच व उसकी पैरवी गरीबों की भलाई का कम व राजनीति से प्रेरित ज्यादा है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अमेरिका की तरह देश में भी विरासत टैक्स की पैरवी करने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। बृहस्पतिवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उसकी दागदार विरासत से मुक्ति मिलना मुश्किल है।

उन्होंने एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भारत में धन के वितरण की आड़ में अमेरिका की तरह निजी संपत्ति पर विरासत टैक्स की सोच व उसकी पैरवी गरीबों की भलाई का कम व राजनीति से प्रेरित ज्यादा है। यह इनकी गरीबी हटाओ की चर्चित विफलता पर से लोगों का ध्यान बांटने का चुनाव प्रयास लगता है। जहां तक भारत में संपत्ति व सरकारी भूमि वितरण आदि से जुड़े मामलों में दलितों व वंचितों के लिए न्याय का सवाल है, तो इनकी सरकारों की सही नीयत के अभाव के कारण यहां गरीबी, पिछड़ापन, पलायन की विवशता आदि दूर नहीं हो पायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें