बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश में दो अनुसूचित जाति के बच्चों की हत्या पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रखने के साथ ही जुल्म-ज्यादतियों का शिकार बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दलित युवकों की हत्या अति निंदनीय है।
उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि कांग्रेस व भाजपा सरकार बताए कि गरीब दलितों व पिछड़ों के घरों में शौचालय की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
उन्होंने मांग की है कि दलित बालकों की पीट-पीटकर हत्या करने वालों को फांसी की सजा अवश्य दिलाई जानी चाहिए।