सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि बसपा अध्यक्ष मायावती मुंगेरी लाल जैसे हसीन सपने देख रही हैं।
कहा जमीनी हकीकत से टकराकर उनका टूटना स्वाभाविक है। बसपा का लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खुला।
दिल्ली के चुनाव में भी पार्टी का बुरा हाल रहा। हालात ये हैं कि बसपा की राष्ट्रीय दल की मान्यता भी खत्म होने को है। इसके बावजूद वे फिर से सत्ता में आने का खयाली मंसूबा पाले हैं।
चौधरी ने कहा कि बसपा अध्यक्ष की परेशानी यह है कि प्रदेश में तेजी से विकास की गतिविधियां तेज हैं।