फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने भाजपा व कांग्रेस पर लगाया सरकारी आतंक फैलाने का आरोप, कहा- तय करें दोनों में अंतर

Thu, 14 Feb 2019 02:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को किए गए एक ट्वीट में मध्य प्रदेश की कांग्रेस व यूपी की भाजपा सरकार पर सरकारी आतंक फैलाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा की तरह गौहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका के तहत बर्बर कार्यवाही की। अब यूपी की भाजपा सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर करवाया है।

उन्होंने कहा कि यह दोनों ही बातें सरकारी आतंक हैं, जिनकी घोर निंदा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोग खुद ही फैसला करें कि दोनों सरकारों में क्या फर्क है?


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें