फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौलाना कल्बे जवाद का किया स्वागत

Sat, 10 Jan 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जवाद का किया स्वागत
विज्ञापन
लखनऊ। मजलिस उलमा-ए-हिंद के महासचिव एवं आसिफी मस्जिद के इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी का शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद स्वागत किया गया। आसिफी इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में नमाजियों ने ईरान में पहला इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। सम्मानित होने के बाद मौलाना पहली बार जुमे की नमाज में पहुंचे थे। मस्जिद के नाएब इमाम-ए-जुमा मौलाना रजा हैदर जैदी, मौलाना सरताज हैदर जैदी, मौलाना शबाहत हुसैन, मौलाना नजर अब्बास, मौलाना गुलफाम आबिद रिजवी, मौलाना शाहिद हुसैनी, मौलाना रिजवान हुसैन, मौलाना फिरोज हुसैन, इमाम जमाना ट्रस्ट के सदस्य सारिम मेहंदी ने मौलाना को फूल पेश किए। मौलाना ने कहा कि उनका पुरस्कार भारत और विशेष रूप से लखनऊ के लोगों को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें