लजीज गली पहुंचे मौलाना कल्बे जव्वाद।
लखनऊ। जुमे की नमाज के बाद शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने अहले बैत यूथ काउंसिल के अध्यक्ष शादाब हैदर के साथ लजीज गली का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन एलडीए को देकर दुकानों का निर्माण कराया गया है और अब उनके आवंटन की तैयारी की जा रही है। मौलाना कल्बे जवाद ने दुकानों के आवंटन को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रशासन और हुसैनाबाद ट्रस्ट के जिम्मेदारों से मांग की कि ट्रस्ट की जो संपत्ति एलडीए को दी गई है, उसे वापस लिया जाए। वहीं, शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि एलडीए की ओर से लजीज गली में बनाई गई दुकानों का आवंटन शिया समुदाय के लोगों को किया जाना चाहिए।