फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम में भी बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा

Fri, 27 Dec 2013 04:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम की महिला कर्मचारियों को भी अब बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह फैसला जल निगम के निदेशक मंडल की गुरुवार को हुई बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास मंत्री आजम खां ने की।

बैठक में जल निगम की वाहन चालक सेवा नियमावली-2013 को भी मंजूरी दी गई।
जल निगम में काफी दिनों से यह मांग हो रही थी कि महिला कर्मचारियों को भी बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश की सुविधा दी जाए।

दरअसल, कई सरकारी विभागों में महिलाओं को बाल्य देखभाल अवकाश दिया जाता है। जल निगम कर्मी अपने यहां कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी यह सुविधा देने की मांग कर रहे थे।

कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की मांग पर निदेशक मंडल ने कहा कि जल निगम की वित्तीय स्थिति कर्मचारी संगठनों के सामने रखी जाए।

फिर उन्हीं से सुझाव लिया जाए कि इस स्थिति में महंगाई भत्ता कैसे दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें