बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
लखनऊ। श्री सदगुरु कबीर साहेब वेद वेदांग गुरुकुलम के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को दसौली कुर्सी रोड सि्थत कबीर जागू आश्रम में 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इस मौके पर श्रीश्री 108 महंत योगेंद्र साहेब, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक सहित कई प्रमुख साधु-संत ने बटुकों को आशीर्वाद दिया। आयोजक ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि बटुक अपने परिवारीजनों के साथ सुबह ही आश्रम पहुंच गए थे। गुरुकुलम के प्रधानाचार्य शिवपूजन दीक्षित ने बताया कि अगले वर्ष 101 बटुकों का एक साथ यज्ञोपवीत करवाने का प्रयास किया जाएगा।
बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार