सरोजनीनगर। पिपरसंड निवासी राजमिस्त्री सोहनलाल गौतम (42) ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि सोहनलाल पत्नी सोनी और बच्चों के साथ रहते थे। सुबह 11:30 बजे महिमा ने पिता को उल्टियां करते देखा तो इसकी जानकारी दादी को दी। दादी ने पड़ोसियों की मदद से सोहनलाल को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में घरवालों ने बताया कि सोहनलाल की जेब से जहरीले पदार्थ का पाउच मिला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोहनलाल ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।