हजरतगंज स्थित अवध जिमखाना क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद पदाधिकारी।
लखनऊ। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति का प्रांतीय अधिवेशन 31 अक्तूबर को आलमबाग स्थित होटल में किया जाएगा। यह जानकारी हजरतगंज स्थित अवध जिमखाना क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रांतीय सचिव अनुराधा बंसल ने दी। अधिवेशन में आगे के आयोजनों के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी। समिति ने तीन वर्षों में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। वृद्धाश्रम गोद लिए, अस्पतालों में उपकरण वितरण के साथ ही मरीजों, नवजात शिशुओं व प्रसूताओं के लिए काम कर रही है। निर्धन कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी भी उठाई। इस दौरान शाखा अध्यक्ष मोनिका बंसल, सचिव सुशीला अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आभा अग्रवाल और उपाध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।