फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं शहीद हेमू कालाणी

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के सभागार में मंगलवार को अमर शहीद हेमू कालाणी पर संगोष्ठी व देशभक्ति
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के सभागार में मंगलवार को अमर शहीद हेमू कालाणी पर संगोष्ठी व देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक अखिलेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। जयश्री कुलभास्कर और देवीदास ने कहा कि हेमू कालाणी का व्यक्तित्व आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कनिका गुरनानी ने हेमू कालाणी की शहादत की कहानी को इतने मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया कि मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अनूप केसवानी ने देशभक्ति गीतों से जोश भरा। रितु करमचंद ने सिंधी गीत सुनाए और प्रकाश गोधवानी ने हेमू कविता सुनाई। इस अवसर पर राजाराम, पटेल दास, दिनेश मूलवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें