फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदू बताकर किशोरी से निकाह, कराया धर्मांतरण

Sun, 13 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ की मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। खुद को हिंदू बताकर एक युवक ने किशोरी के साथ न सिर्फ निकाह कर लिया बल्कि उसका धर्मांतरण भी करा दिया। जब मां अपनी बेटी के पास पहुंची तो युवक ने मारपीट की। दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने 11 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के बस्तेपुर निवासी महिला का आरोप है कि रिजवान का उसके घर आना-जाना था। वह खुद को हिंदू बताता था। युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। नौ अगस्त को बेटी को घर से ले गया। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार की नकदी भी उठा ले गया। 10 अगस्त को महिला रिजवान के घर पहुंची तो उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही कहा, तुम्हारी बेटी के साथ निकाह कर लिया है। उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया गया है। घर जाओ वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि गोरा बाजार निवासी रिजवान उर्फ पप्पू, सलमान, मिल एरिया थाना क्षेत्र की जवाहर विहार कॉलोनी निवासी मो. वसीम और आठ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें