फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में पति सहित आठ नामजद

Tue, 23 Jan 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के चकधौरहरा गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसे दहेज के लिए मार कर फांसी पर लटका दिया गया। मृतका के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर दिया है। मायके वाले सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के भटनोसा गांव निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पौत्री दीक्षा उर्फ रीतू (26) की शादी 2020 में मिल एरिया थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा निवासी रत्नेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद रीतू का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। ससुराल पक्ष दहेज में दो लाख की मांग कर रहा था। नगदी न देने पर रविवार की रात करीब छह बजे ससुराल वालों ने रीतू को पहले मार दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।
घटना की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पहुंचे तो रीतू की मौत हो चुकी थी। रीतू की एक डेढ़ वर्षीय बेटी भी है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पति रत्नेश, जेठ शोभनाथ, हरिनाथ, देवर अभिषेक उर्फ छोटू, ससुर रामकुमार, सास तारावती, जेठानी लक्ष्मी देवी, पूनम के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें