रायबरेली। थाना क्षेत्र में सोमवार को विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। विवाहिता के दोनों पैर जमीन पर छू रहे थे। इससे ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर घर में रोना पिटना मच गया।
पूरे गोसाई का पुरवा मजरे खजुरी गांव की रहने वाली नीलम (30) का पति हरिद्धार में मजदूरी करता है। एक सप्ताह पहले वह घर आया था। रविवार को बच्चों के साथ पूरा परिवार घर पर था। सुबह नीलम का शव कमरे के अंदर पंखे के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला। सुबह परिजन सोकर उठे तो जानकारी हुई। जानकारी होने पर डलमऊ क्षेत्राधिकारी रामकिशोर, नायब तहसीलदार सुजीत कुमार फॉरेसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर वालों से पूछताछ की। मृतका के एक बेटा राज (7) व तीन वर्षीय बेटी अंशिका है। एसओ शरद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।