फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचाया, नहीं बची जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बनपुकरा मजरे जमोड़ी गांव में बुधवार की रात संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोगों ने फंदे से उतारकर उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर कोतावाली में दी है। विवाहिता की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
गांव की रहने वाली श्यामा देवी (40) पत्नी अशोक कुमार यादव घर पर अकेली थी। किसी बात को लेकर कमरे में छत के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसके चीखने पर आसपास के लोगों ने पहुंच कर उतार लिया। उसका पति ऊंचाहार में जेसीबी चलाता है। बेटा राहुल घर पर नहीं था। पिता-पुत्र के घर पर नहीं रहने के दौरान विवाहिता ने फांसी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई रामसुमेर निवासी राजामऊ थाना ऊंचाहार ने जगतपुर कोतवाली में तहरीर देकर बहन की हत्या की आशंका जताई है। मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा है। जगतपुर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें