फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Wed, 27 Sep 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मृतका सुनीता सिंह      फाइल फोटो
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बरगदहा गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायका पक्ष ने गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। ससुराल पक्ष का दावा है कि विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के डोमापुर गांव निवासी देवबक्श सिंह की बेटी सुनीता सिंह (25) की शादी दिसंबर 2020 में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बरगदहा गांव निवासी जितेंद्र सिंह के साथ हुई थी। पिता के के अनुसार मंगलवार की सुबह ससुराल पक्ष ने बेटी की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा कि बेटी के गले पर रस्सी और चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि बेटी की मौत के बारे में पूछने पर ससुराल पक्ष ने जानमाल की धमकी दी। उन्होंने दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
डोमापुर गांव के पूर्व प्रधान धर्मेद्र सिंह ने कहा कि गांव पहुंचने पर ससुराल पक्ष ने ठीक से बात नहीं की। वहीं, पति व ससुराल के बाकी सदस्यों के अनुसार सुनीता ने घर के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या की है। बेटी की मौत से परिजनों के आंसू थम नहीं रहे। मृतका की सात माह की बेटी भी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर थानेदार संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि सुनीता के पिता की तहरीर पर पति जितेंद्र सिंह, चाची के अलावा सुधीर और चांद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण पता चलेगा। सीओ महराजगंज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें